Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

नगर निगम एवं मारवाड़ी युवा* *मंच के संयुक्त प्रयास से* *ट्रांसपोर्ट नगर

नगर निगम एवं मारवाड़ी युवा* *मंच के संयुक्त प्रयास से* *ट्रांसपोर्ट नगर

नगर निगम एवं मारवाड़ी युवा* *मंच के संयुक्त प्रयास से* *ट्रांसपोर्ट नगर में* *स्मार्ट स्थायी प्याऊ का* *लोकार्पण/ गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा के संयुक्त प्रयास तथा AISSHPRA Foundation (हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ प्रा. लि.) के सौजन्य से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर स्थापित स्मार्ट स्थायी प्याऊ (वाटर कूलर) का लोकार्पण महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जनहित के कार्यों को निरंतर बढ़ावा दे रहा है। यह स्मार्ट प्याऊ राहगीरों, वाहन चालकों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को वर्षभर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग लाभान्वित होंगे। पार्षद दुर्गेश बजाज एवं छोटे लाल गुप्ता ने इसे जनसेवा की अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि नगर निगम और सामाजिक संगठनों के समन्वय से ही शहर का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष **दुर्गेश बजाज **, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल , निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार सहित मंच के पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल द्वारा दी गई।

0 likes
0 comments0 shares