Hamirpur२१ दिन पहले
विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली में गोसाईं बाबा के धाम पर आयोजित दस दिवसीय धार्मिक आयोजन गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत 19 जनवरी को कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसके अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा पुराण, केवट संवाद एवं अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। 26 जनवरी को चंद्रावल नदी में केवट संवाद हुआ। गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन किया गया। आयोजन में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं संतों की सहभागिता रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस तैनात रही। ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। फोटो: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु एवं संत
1400 likes
0 comments0 shares