Bansgaon Sandesh
Login

ऑनलाइन गैस बुकिंग बार-बार रद्द होने से शहरी उपभोक्ता परेशान। देवरिया। सदर

ऑनलाइन गैस बुकिंग बार-बार रद्द होने से शहरी उपभोक्ता परेशान। देवरिया। सदर

ऑनलाइन गैस बुकिंग बार-बार रद्द होने से शहरी उपभोक्ता परेशान। देवरिया। सदर क्षेत्र के पुरवा स्थित गोरखपुर रोड पर संचालित इंडेन आशा गैस सर्विस से जुड़े शहरी उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन गैस बुकिंग करने के बावजूद उनकी बुकिंग बार-बार बिना स्पष्ट कारण के रद्द कर दी जा रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि एजेंसी द्वारा समय पर होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बुकिंग निरस्त होने के कारण कई उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराते हुए ऑनलाइन बुकिंग रद्द होने की समस्या का समाधान कराने तथा समय पर गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने की मांग की है। आशा गैस सर्विस के एक नंबर पर कॉल किया गया कॉल रिसीव नहीं हुआ ।

0 likes
0 comments0 shares