Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वेश कुमार पाठक बने

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वेश कुमार पाठक बने

*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सर्वेश कुमार पाठक बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ उरुवा (गोरखपुर)। बीआरसी उरुवा सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें सर्वेश कुमार पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में प्रवीण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय भारती को कोषाध्यक्ष, संगम लाल को महामंत्री, चंद्रकेश भारती को संयुक्त मंत्री, हरिभूषण शाह को संगठन मंत्री तथा संदीप यादव को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके शैक्षिक योगदान और लंबे अनुभवों को याद किया गया। उपस्थित शिक्षकों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन सिंह तथा खंड विकास अधिकारी उरुवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में उरुवा क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। सभा को जिला संयोजक जयप्रकाश मद्धेशिया और सहसंयोजक धर्मेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूती से कार्य करने का भरोसा दिलाया तथा शिक्षकों से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

0 likes
0 comments0 shares