Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२८ मिनट पहले

सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक

सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। सहतपुर गांव निवासी 51 वर्षीय शेर बहादुर पुत्र रामदौर बाजार से पैदल घर लौट रहे थे।अखण्डनगर-बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर शक्तिनगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares