ब्रह्मपुर में हजारों लोगों के साथ एस के शर्मा ने किया योगाभ्यास

चौरी चौरा गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजसेवी एस के शर्मा ने ब्रह्मपुर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जिसमें पुरुष और महिलाओ समेत हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया रविवार को ब्रह्मपुर ब्लॉक के समीप मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक चीमा अरोरा के निर्देशन में हजारों लोगों ने एक साथ विभिन्न योगासन का अभ्यास किया। समाजसेवी एसके शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि हम योग दिवस पर उस महान भारतीय परंपरा का सम्मान करने के लिए एकत्र हुए हैं जिसने हजारों वर्षों से मानवता को स्वास्थ्य, शांति और आत्मबल का मार्ग दिखाया है। भारत ने योग के रूप में पूरी मानवता को एक समाधान दिया। यह भारत की संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग का प्रस्ताव रखकर भारत की इस प्राचीन विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपना स्थान बना रहा है। लेकिन विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब देश का हर नागरिक स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी होगा। योगाभ्यास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अंकित निषाद और विशाल यादव को पांच-पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर गौरव सिंह, आशीष द्विवेदी, अमलेश शुक्ला, नगीना प्रधान, जितेंद्र यादव, साहिल प्रधान, धर्मेंद्र पासवान, अर्पित, राज मंगल पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।