Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

देवरिया, रुद्रपुर साइकिल और बाइक की भिड़ंत मे साइकिल चालक की इलाज

देवरिया, रुद्रपुर साइकिल और बाइक की भिड़ंत मे साइकिल चालक की इलाज के दौरान मौत, , सुरौली थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश राजभर पुत्र बेचू राजभर निवासी अम्मा टोला कुकरहिया थाना सुरौली उम्र 45 वर्ष जो गांव के चौराहे पर चाय समोसे की दुकान करके परिवार का भरण पोषण करते थे।रविवार की शाम साइकिल से किसी काम के लिए भभौली चौराहे पर जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह मौके पर ही गिर गया। अगल-बगल के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, तथा बाइक सवार व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा बाइक सवार युवको से इलाज कराने का दबाव बनाने लगे बाइक सवार युवको ने साइकिल चालक को पीएससी रुद्रपुर ले गए जहां चिकित्सक ने देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया, इमरजेंसी मे इलाज के दौरान चिकित्सक ने मरीज को मृतक घोषित कर दिया, वही मृतक अपने पीछे दो बच्चे एक बच्ची तथा पत्नी विद्यावती देवी एवं मां शिवकुमारी देवी को छोड़ चले मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया वही मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया, इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम फसरा हुआ है। वही इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है आरोपियों की पहचान मदनपुर पुलिस द्वारा बगल के गांव के बताए जा रहे हैं देवरिया से वही गांव के समाजसेवी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरेंद्र त्यागी ग्राम प्रधान एवं गांव की काफी लोग परिवार को ढाठस दे रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares