Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२१ दिन पहले

सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौरा बारामऊ मोड़,अरवल बाजार में दर्दनाक सड़क

सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौरा बारामऊ मोड़,अरवल बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार बस की टक्कर से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक हंगामा किया।मृतका की पहचान केवला देवी पत्नी मनीराम यादव निवासी पतुलकी के रूप में हुई है।बताया गया कि वह पैदल पारा बाजार की ओर जा रही थीं,तभी सामने से आ रही बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।सूचना पर बल्दीराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात बिगड़ने पर हलियापुर थाना प्रभारी भी अतिरिक्त बल के साथ पहुंचीं,जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

1400 likes
0 comments1 shares