D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
स्वावलंबी इंटर कॉलेज के अनाध्रिवेश पांडेय बने तहसील अध्यक्ष

ब्रह्मपुर गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के तहसील स्तरीय चुनाव में तहसील चौरी-चौरा से स्वावलंबी इंटर कॉलेज, बिशुनपुरा के अनाध्रिवेश पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर विद्यालय परिवार ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर रविंद्र नाथ यादव, अग्रसेन नायक, सत्यम हलवाई, राम प्रताप राम, हरि शरणपति त्रिपाठी, राममिलन, अनूप कुमार वर्मा, बच्चा सिंह यादव, मारकंडेय मिश्र, प्रभात सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
0 likes
0 comments1 shares