Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२४ दिन पहले

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर हमीरपुर में बैंक कर्मियों का विशाल धरना

हमीरपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को आयोजित देशव्यापी बैंक हड़ताल के क्रम में हमीरपुर इकाई द्वारा जनपद के समस्त राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, हमीरपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रमुख मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कर्मचारियों पर मानसिक व शारीरिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किए जाने से न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि ग्राहकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न बैंक संगठनों के पदाधिकारियों ने बैंक कर्मियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से मंडल सचिव कामरेड राममिलन, कामरेड अनिल गुप्ता, यूपीबीईयू के अध्यक्ष कामरेड अभिजीत सचान, आईबीईयू के अध्यक्ष कामरेड देवेश पाठक, एसबीआईएसए के सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र शुक्ला, आईबीईयू के सचिव कामरेड राजेश तिवारी, यूपीबीईयू के सचिव एवं आईबीईयू के सहायक महामंत्री कामरेड योगेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। धरने में प्रणय शुक्ला, धीरेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, रामेंद्र सिंह, प्रियेश, श्रुति ओमर, मयंक, अखिल कुमार, सूरज राम, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार, प्रकाश नारायण समेत सैकड़ों की संख्या में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

1700 likes
0 comments0 shares