Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj३१ मिनट पहले

सिरसा में धूमधाम से मनाया गया 12 वफात, उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

सिरसा में धूमधाम से मनाया गया 12 वफात, उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

सिरसा में धूमधाम से मनाया गया 12 वफात, उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद प्रयागराज। मेजा क्षेत्र अंतर्गत सिरसा में बुधवार को 12 वफात का पर्व हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। 12 वफात के मौके पर सिरसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में कई दिनों से उत्साह देखने को मिल रहा था। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से सिरसा का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में नजर आया। 12 वफात के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंचे। आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेजा पुलिस रही सक्रिय कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेजा पुलिस की टीम लगातार सक्रिय रही। मेजा थाना प्रभारी नितेंन्द्र शुक्ला चौकी इंचार्ज कोहराड़ अनुज राय चौकी इंचार्ज सिरसा प्रभाकर कुमार शुक्ला si अर्जुन सिंह si चंद्रिका यादव si सूरज कुमार si अभय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। वहीं एसीपी बृजेश पाठक भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस टीम ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की और भीड़ को व्यवस्थित रखने में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के कारण 12 वफात का कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका। भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश 12 वफात का यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा। सिरसा में आयोजित 12 वफात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को भव्य बना दिया। धार्मिक उत्साह के बीच लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। आयोजन के समापन तक पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैद रही। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मेजा क्षेत्र के सिरसा में आयोजित 12 वफात ने एक बार फिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर पेश की। रिपोर्टर आदित्य कुमार

0 likes
0 comments1 shares