सनशाइन पब्लिक स्कूल की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन, शिक्षा सेवा के

सनशाइन पब्लिक स्कूल की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन, शिक्षा सेवा के नए अध्याय की शुरुआत गाजीपुर। जनपद के तहसील सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत पचईपुर (मखदुमपुर, भीमापार) स्थित दि सनशाइन सेंट्रल एकेडमी परिसर में सनशाइन पब्लिक स्कूल जखनियां की दूसरी शाखा का भव्य उद्घाटन आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा के महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज ने फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया।उद्घाटन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी जगत के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।संस्था के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, बुके एवं माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “मेरी यह दूसरी संस्था इस सुदूर क्षेत्र में खोलने का उद्देश्य केवल सेवा भाव है। जखनिया स्थित हमारी संस्था पिछले लगभग 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। वहां से शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्र-छात्राएं आज देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी प्रेरणा से इस नए विद्यालय की स्थापना की गई है, ताकि यहां के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा, श्रेष्ठ वातावरण और उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिल सके।”मुख्य अतिथि महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “विपिन जी द्वारा इस क्षेत्र में इस प्रकार का शिक्षण संस्थान खोलना अत्यंत सराहनीय कार्य है। अच्छी शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, जो अब इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को सहज रूप से उपलब्ध होगा।” कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, प्रधान उमाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज, वरिष्ठ नेता संदीप सिंह ‘सोनू’, ओमजी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह, मिंटू सिंह, पंकज सिन्हा, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर पांडे, दिलीप पांडे, रघुवंश सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामराज बनवासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष राय एवं डायरेक्टर गजल समीम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों को भी मंच के माध्यम से अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिंटू सिंह, मृदुला पांडे, पीयूष सिंह, प्रशांत सिंह, सुदामा, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।समारोह के सफल आयोजन के साथ ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के एक नए केंद्र की शुरुआत हो गई है, जिससे आने वाले समय में स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्राप्त होंगे।