Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*बारात का डीजे बना मुर्गियों का काल,तेज धमाके से 140 की मौत,संचालक

*बारात का डीजे बना मुर्गियों का काल,तेज धमाके से 140 की मौत,संचालक पर मुकदमा* सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बारात में बज रहे तेज डीजे की कानफोड़ू आवाज पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों पर कहर बनकर टूटी। कुछ ही पलों में मुर्गियां तड़प-तड़प कर मर गईं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।मामला दरियापुर गांव का है। यहां बब्बन विश्वकर्मा की पुत्री की बारात कुड़वार क्षेत्र से आई थी। बताया जाता है कि बारात जैसे ही गांव से करीब 200 मीटर पहले साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के पास पहुंची,डीजे की अत्यधिक तेज ध्वनि और कंपन से फार्म में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। तेज शोर का असर ऐसा हुआ कि देखते ही देखते 140 मुर्गियां जमीन पर गिरकर मर गईं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत देख ग्रामीण भी सन्न रह गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामले को गंभीर मानते हुए कुड़वार के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवी यादव के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares