Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ दिन पहले

गैस वितरण में धांधली और किसानों के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसी मुखर

गैस वितरण में धांधली और किसानों के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसी मुखर

गैस वितरण में धांधली और किसानों के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसी मुखर , दिया ज्ञापन ​सहजनवा /गोरखपुर। विकास खंड सहजनवा में रसोई गैस की भारी किल्लत और वितरण व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। ​कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष व सहजनवा विधानसभा प्रभारी श्रवण पांडेय ने कहा कि ​नियमों के अनुसार, रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित होनी चाहिए, लेकिन आरोप है कि गैस एजेंसी मालिक उपभोक्ताओं को एजेंसी पर बुलाकर मनमानी वसूली कर रहे हैं। लग्न (शादी-ब्याह) के सीजन में गैस की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर उपभोक्ताओं की मजबूरी का सौदा किया जा रहा है। आश्चर्यजनक रूप से, जिम्मेदार अधिकारी इस पूरी धांधली पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे एजेंसी संचालकों के हौसले बुलंद हैं। ​​वहीं दूसरी ओर, गेहूं क्रय केंद्रों पर भी स्थिति चिंताजनक है। क्रय केंद्रों पर किसानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बिचौलियों के हस्तक्षेप के कारण वास्तविक किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ​ ​कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सहजनवा के नाम से नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया सहजनवा को ज्ञापन दिया और प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर गैस वितरण प्रणाली को दुरुस्त नहीं किया गया और किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जनहित में जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो होने वाले किसी भी जनांदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष श्रवण पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवा गब्बू लाल प्रजापति, पाली ब्लॉक अध्यक्ष कुशेन्द्र चौबे, नगर अध्यक्ष सहजनवा संजय सिंह , डॉ द्वारिका नाथ गुप्ता, राजदेव तिवारी, सुनील पांडेय , छेदी चौबे,बलराम सिंह यादव,रणजीत पांडेय, शैलेष कुमार,सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

100 likes
0 comments0 shares