रुद्रपुर सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी, दहेज हत्या का आरोप

रुद्रपुर सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी, दहेज हत्या का आरोप मृतका की मां ने पति समेत पांच लोगों पर लगाया धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप, पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के सरकारी आवास में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुड़िया, पत्नी चमन लाल विश्वकर्मा, निवासी करबारी, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। मृतका की मां लालमति देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की धारदार हथियार से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:55 बजे पीआरवी 7016 के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना मिली। बताया गया कि गुड़िया अपनी ननद पूर्णिया विश्वकर्मा के सरकारी आवास में मृत अवस्था में पाई गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गुड़िया के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान और सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने की बात कही। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम काराकुल निवासी लालमति देवी, पत्नी स्वर्गीय हरिहर विश्वकर्मा, ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी करीब चार-पांच वर्ष पहले चमन लाल विश्वकर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में रुपये और गाड़ी की मांग करते थे। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह उनकी मांग पूरी नहीं कर पा रही थीं। लालमति देवी ने अपनी शिकायत में मृतका के पति चमन लाल विश्वकर्मा, ननद पूर्णिया विश्वकर्मा, सास उर्मिला देवी, जेठ अभिमन्यु विश्वकर्मा और जेठानी वन देवी को नामजद करते हुए आरोप लगाया है