Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ३ घंटे पहले

गाजीपुर को मिले 15 कनिष्ठ सहायक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए नियुक्ति पत्र राजस्व

गाजीपुर को मिले 15 कनिष्ठ सहायक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वितरित किए नियुक्ति पत्र  राजस्व

विभाग में चयनित युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, नौ नियुक्त अभ्यर्थी गाजीपुर और छह अमेठी जनपद के गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग के नवनियुक्त 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जनपद गाजीपुर को कुल 15 कनिष्ठ सहायक मिले हैं, जिनमें नौ अभ्यर्थी गाजीपुर तथा छह अभ्यर्थी अमेठी जनपद के हैं।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा रही है। अब सरकारी नौकरी में न सिफारिश चलती है और न ही पैसे का कोई स्थान है। मेहनत और योग्यता के आधार पर युवाओं को अवसर मिल रहा है। सरकार का संकल्प है कि योग्य युवाओं को समय से पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कर्मचारी शासन और आम जनता के बीच मजबूत कड़ी होते हैं। इसलिए सभी कर्मचारी फाइलों का निस्तारण समय से करें तथा जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी न होने दें। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के साथ जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने की अपील की।इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनपद को 15 नए कनिष्ठ सहायक मिलने से सरकारी कार्यालयों के कामकाज में तेजी आएगी तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों से समयबद्धता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।

0 likes
0 comments0 shares