पुनः सम्मानित हुए दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार बब्बन वर्मा

सुल्तानपुर। जनपद मुख्यालय सुल्तानपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान बल्दीराय तहसील क्षेत्र के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार बब्बन वर्मा को फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अपना दल के प्रदेश महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव एवं सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि बब्बन वर्मा को उनकी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और निडर से पत्रकारिता करने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारों की आवश्यकता है, जो जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहें। उन्होंने आगे कहा कि बब्बन वर्मा जैसे पत्रकार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। और उनकी कार्यशैली पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करती है। ऐसे लोगों का समाज तथा उनकी पार्टी सदैव सम्मान करती रहेगी। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी बब्बन वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।