Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग २ घंटे पहले

उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा—बाल विकास एवं पोषण योजनाओं का लाभ

उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा—बाल विकास एवं पोषण योजनाओं का लाभ

उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा—बाल विकास एवं पोषण योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता जखनियां/गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को तहसील सभागार जखनियां में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अतुल कुमार तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान पदुमपुर रामाधार गुप्ता एवं सिद्धार्थ सिंह मानसिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बिन्नी यादव ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर विकासखंड जखनियां क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों की उपस्थिति रही। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली कार्यकत्रियों में उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की बाल विकास एवं पोषण संबंधी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकत्रियों से विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने का आह्वान किया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भागीदारी है।सीडीपीओ बिन्नी यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments1 shares