Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ८ घंटे पहले

एन एस एस स्वयं सेवकों ने रुद्रापुर में शिविर का किया आयोजन

एन एस एस स्वयं सेवकों ने रुद्रापुर में शिविर का किया आयोजन

गोरखपुर।सप्त दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस (स्थापना सत्र) में नवल्स पी.जी. कॉलेज,कुसम्ही- गोरखपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के पहले दिन शिविर की स्थापना रुदलापुर (काली मंदिर)में किया गया। स्वयंसेवक/सेविकाओं ने शिविर स्थल पर रहने के लिए महत्वपूर्ण सामान को व्यवस्थित किया एवं शिविर स्थल का समूह बनाकर साफ - सफाई किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक अध्याय डांडी यात्रा को स्वयंसेवक/ सेविकाओं ने रुदलापुर ग्राम में जाकर विस्तार से ग्रामीणों को बताया। बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. दिनेश पाण्डेय ने स्वयंसेवक/ सेविकाओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज के प्रति समर्पण की भावना पैदा करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि मौजूद ग्राम प्रधान राजेश कन्नौजिया ने स्वतंत्रता संग्राम के डांडी यात्रा के विषय में विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक/ सेविकाओ में सुनील, शिवम, मनीष साहनी, रोशनी, अंजली,राम ईश्वर निषाद, सुधीर कुमार गुप्ता आदि ने स्वतंत्रता संग्राम की डांडी यात्रा पर अपने - अपने विचार प्रस्तुत किये। उक्त अवसर पर अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी पंकज पाण्डेय ने किया, कार्यक्रम का संचालन संजीव मिश्र द्वारा किया गया। आभार एवं ज्ञापन अभिषेक मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. गणेश शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, महेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares