Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

नवनिर्मित शिवकुण्ड जनता को समर्पित

नवनिर्मित शिवकुण्ड जनता को समर्पित

बाबा जलेश्वरनाथ के जलाशय का नवनिर्माण जन आस्था का सम्मान - राजेश त्रिपाठी बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित बाबा जलेश्वर का पौराणिक जलाशय "शिवकुण्ड'' अपने नवनिर्मित भव्य स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया गया। बुधवार को चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने जन आस्था से जुड़े इस प्राचीन शिवकुण्ड को जनता को समर्पित करते हुये बाबा जलेश्वरनाथ का आभार जताया कि उन्होंने अपने जलाशय के नवनिर्माण हेतु उन्हें अपना माध्यम बनाया। बात दें कि विगत कई दशकों से बाबा जलेश्वरनाथ का पौराणिक जलाशय बदहाली और अतिक्रमण का शिकार हो अपनी भव्यता खो चुका था। जिस जलाशय में स्नान कर लोग कुष्ठ जैसे भयानक चर्मरोगों से मुक्ति पा जाया करते थे, वह पवित्र जलाशय खुद बीमार हो चला था। नगर पंचायत के प्रत्येक चुनाव में यह मुद्दा तो बनता था लेकिन चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार होना इसकी नियति बन चुकी थी। वर्ष 2022 में चिल्लूपार में भाजपा का कमल खिला तीसरी बार चिल्लूपार के विधायक बने राजेश त्रिपाठी ने इसके पुनर्निर्माण की फाइल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और नगर में भी बीस वर्षों के अंतराल पर प्रीति महेश उमर ने नेतृत्व में 2023 में जब भाजपा की सरकार बनी तो विधायक /चेयरमैन की जोड़ी ने पवित्र जलाशय के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया, तमाम विरोध, अवरोध को झेलते हुए आखिर मई 2026 में शिवकुण्ड के सुंदरीकरण का शुभ कार्य पूरा हो गया और इसी के साथ चेयरमैन प्रीति महेश उमर के सफल कार्यकाल का तीन वर्ष पूरा हो गया। इस अवसर पर नवनिर्मित जलाशय शिवकुण्ड के लोकार्पण के साथ ही भजन संध्या और भोजन प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के निवासियों और नगर वासियों ने हिस्सा लिया। चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने इस अवसर पर जनता का आभार प्रकट करते हुये कहा कि बाबा जलेश्वरनाथ जी के जलाशय शिवकुण्ड का नवनिर्माण एक बड़ी जनभावना का संतृप्त होना है। इसका नवनिर्माण ईश्वर की कृपा और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व से ही सम्भव हो सका है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ई ओ रामसमुख, सभासद सुनील यादव, राकेश कुमार राय, जीतेन्द्र पासी, रवि साहनी, दीपक शर्मा, सुदीप वर्मा, दीपक गौड़, सूरज सोनकर, जीतेन्द्र पासवान, नियाज़ कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि अमूल्यचंद चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, खुर्शीद अहमद, संजय सोनकर, ऋषि चन्द, लक्ष्मण साहनी, मनोनीत सभासद आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार निगम, निशा जायसवाल, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, डा विजय कुमार जायसवाल, डा. अरुणा अग्रवाल, डा ए के गुप्ता, डा अनुज गुप्ता, तारकेश्वर वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्त, बृजेश उमर, मोहम्मद तैयब, सुधीर पटेल, डा परमहंस सिंह, श्रीनिवास सोनी, आनन्द त्रिपाठी, संजय मौर्य, दिलीप निगम, अमलेश भारती, अजय दूबे, आदर्श शाही, दीपक गुप्ता, प्रकाशवीर जायसवाल, शिवम सोनी, हरपाल नागवानी, मनमोहन पटवा, रवि अग्रवाल, ताड़केश्वर वर्मा, सुनील मद्धेशिया, लल्ला पाण्डेय, राजकुमार निगम, अमरनाथ उमर, आचार्य दीपक त्रिपाठी , हरिकेश यादव, अमरनाथ उमर, राजवेद तिवारी, प्रवीण मोदनवाल, लिपिक सुनील कुमार, दिनेश मद्धेशिया, मंटू जायसवाल, रिंकू चौरसिया, अनूप जायसवाल, सुरेश उमर, राजू शर्मा, दुर्गेश वर्मा, लिपिक सुनील कुमार, अरुण मिश्रा एडवोकेट, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, डा बीबी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी, मुन्ना निषाद, सत्येंद्र यादव, पवन यादव, डा अश्वनी वर्मा, रामदेव वर्मा, राजेश पटवा, डा नवनीत जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, शिवाजी अग्रवाल, श्री राम अग्रवाल, आलोक गुप्ता, बृजेश निगम, विंध्याचल जायसवाल, रक्षा यादव, डब्लू उपाध्याय, मनोज कुमार, संजय जयसवाल, अनूप जायसवाल, अंकित पटेल, गोलू अग्रवाल, डॉ राजेंद्र दूबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे

0 likes
0 comments0 shares