आयुर्वेद दिवस पर औषधीय पौधों का रोपण, छात्रों को दी गई स्वास्थ्य

आयुर्वेद दिवस पर औषधीय पौधों का रोपण, छात्रों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी कमालपुर लोदी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को वितरित की गईं आयुर्वेदिक औषधियां गाजीपुर। बांस गांव संदेश। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिदेव भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में बिल्व, आम, तुलसी, गुड़हल और वट सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही पीएम श्री विद्यालय कमालपुर में विद्यार्थियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों को ऋतुचर्या, दिनचर्या तथा आहार-विहार के महत्व की जानकारी दी गई।वहीं महुंवी ग्राम पंचायत में आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं तथा विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली में आयुर्वेद की भूमिका तथा औषधीय पौधों के संरक्षण और उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।