Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria३१ मिनट पहले

रुद्रपुर पुलिस की उद्घोषणा कार्रवाई: फरार आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस

रुद्रपुर पुलिस की उद्घोषणा कार्रवाई: फरार आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस

रुद्रपुर पुलिस की उद्घोषणा कार्रवाई: फरार आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़हनी गांव में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक फरार अभियुक्त के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव में डुगडुगी पिटवाकर न्यायालय के आदेश की जानकारी दी तथा अभियुक्त के घर पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रुद्रपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 138/2025 के तहत की गई। मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 468, 471 तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(ख) से संबंधित है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश कुमार कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक नामजद अभियुक्त अंगद यादव पुत्र राजनाथ यादव, निवासी ग्राम पिड़हनी, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया, काफी समय से फरार चल रहा है। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर माननीय न्यायालय ने 12 जून 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा आदेश जारी किया था। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। यदि अभियुक्त निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1 likes
0 comments0 shares