Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२८ मिनट पहले

समाजसेवी एस के शर्मा ने चौरी चौरा के बच्चों के साथ देखी फिल्म हनुमान अंश

समाजसेवी एस के शर्मा ने चौरी चौरा के बच्चों के साथ देखी फिल्म हनुमान अंश

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र-326 के बच्चों के साथ समाजसेवी एस के शर्मा ने गुरुवार को गोरखपुर के सिटी मॉल में हनुमान अंश फिल्म देखी । बच्चों ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया और यह अवसर उनके लिए मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणादायी भी रहा। फिल्म के माध्यम से बच्चों को भगवान हनुमान जी के साहस, पराक्रम, संस्कार, समर्पण और सकारात्मक सोच जैसे प्रेरणादायी मूल्यों को समझने का अवसर मिला। बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया।इस अवसर पर पंडित एस.के. शर्मा ने कहा, बच्चे हमारे समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ साहस, संस्कार और अच्छे मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। हमारा प्रयास है कि चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र-326 के बच्चों और युवाओं को शिक्षा, खेल, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।” इस अवसर पर चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र-326 के बच्चे, कार्यकर्ता, समर्थक एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares