एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने बार एसोसिएशन के नवनिर्मित बरामदे का किया लोकार्पण

राठ (हमीरपुर)। कस्बे के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा निर्मित नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण बुधवार को इलाहाबाद–झांसी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने फीता काटकर किया। बरामदे के लोकार्पण से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे बार परिसर में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि यह बरामदा अधिवक्ताओं को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था प्रदान करेगा। उन्होंने इसे अधिवक्ताओं के कार्यस्थल को और अधिक व्यवस्थित व सुविधायुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर अशोक गुप्ता एडवोकेट, दिलीप राजपूत, अखिल नगायच एडवोकेट, सुरेंद्र राजपूत, वीर प्रताप सिंह, सलीम अहमद खान, संजय यादव, ऋषभ राजपूत, जीतेन्द्र राजपूत, मनोज कुमार एडवोकेट, पुष्पेन्द्र कुमार सोनी एडवोकेट, जयप्रकाश अग्रवाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। लोकार्पण समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए बार एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।