Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२७ दिन पहले

सरस्वती शिशु मंदिर बेलघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ

सरस्वती शिशु मंदिर बेलघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ

सरस्वती शिशु मंदिर बेलघाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजन एवं भूमि पूजन समारोह बेलघाट, गोरखपुर। बांसगांव संदेश सरस्वती शिशु मंदिर बेलघाट परिसर में शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के वातावरण में सरस्वती पूजन एवं भूमि पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व को रेखांकित करना रहा। समारोह में गोपाल शिक्षा समिति, गोरखपुर के माननीय मंत्री श्रीमान राकेश मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्या केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिरों द्वारा समाज को संस्कारित शिक्षा प्रदान करने की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान रामचंद्र शाही ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री कैलाशपति सिंह सहित समिति के सदस्य श्रीमान प्रेम मिश्र, श्री धनंजय राय, श्री बृजेश शाही एवं श्रीमती मैंना शाही विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधि-विधान से संपन्न हुए सरस्वती पूजन एवं भूमि पूजन के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में भैया-बहन (छात्र-छात्राएं) उपस्थित रहे। सभी ने मां सरस्वती से विद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के कल्याण की कामना की। समारोह के अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्ण संपन्न हुआ

2000 likes
0 comments0 shares