Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur२३ दिन पहले

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय विचार गोष्ठी, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

राठ (हमीरपुर)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बज़्म-ए-तामीर सामाजिक समिति द्वारा राष्ट्रीय विचार गोष्ठी एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र दीपेंद्र पाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2026 के नव निर्वाचित अध्यक्ष शकील मुहम्मद ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव मुहम्मद अली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अय्यूब अली एवं विशिष्ट अतिथि कैलाशचंद्र अग्रवाल रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जमीलुद्दीन राठी, डॉ. सुल्तान बेग, प्रदीप कुमार, शैलेन्द्र बाजपेयी, असदउद्दीन, अय्यूब खान, प्रो. सईद उल्लाह, दिलीप खान, असर खान सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखते हुए युवाओं को शिक्षा और संस्कार के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया। समिति के उपाध्यक्ष साजिद खान, मीडिया प्रभारी सकूर खान, आईटी सेल प्रभारी तनवीर अहमद अली सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। साथ ही गरीब एवं मेधावी छात्रों के शैक्षिक मार्गदर्शन हेतु सेमिनार आयोजित करने पर भी सर्वसम्मति से सहमति बनी। इस अवसर पर अध्यक्ष शकील मुहम्मद ने संस्था की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। बैठक में सर्वसम्मति से नए सदस्यों को शामिल किया गया, जिनमें मेराज अहमद, नासिर कुरैशी एवं हाजी राशिद कुरैशी के नाम प्रमुख हैं। कार्यक्रम के अंत में सचिव मुहम्मद अली ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

1600 likes
0 comments0 shares