Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

हर गांव-हर घर शिक्षा का संदेश लेकर निकली ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' रैली

हर गांव-हर घर शिक्षा का संदेश लेकर निकली ब्लॉक स्तरीय 'स्कूल चलो अभियान' रैली

बड़हलगंज। बडहलगंज परिषदीय विद्यालय कंपोजिट विद्यालय महुआपार, बड़हलगंज में 'हर गांव-हर घर में शिक्षा' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय, कमल उपाध्याय, शिक्षक नेता सुधाकर शाही, श्री प्रकाश राय, सदाशिव मिश्रा, अंजू राय, उपमा राय, सत्यवती राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares