Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, सैंकड़ों जगह पर होंगे भंडारे;

लखनऊ: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, सैंकड़ों जगह पर होंगे भंडारे;

लखनऊ: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, सैंकड़ों जगह पर होंगे भंडारे; सब्जी-पूड़ी के साथ मिलेगा खीर-हलवा भी ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज है। इस मौके पर शहर में सैंकड़ों जगहों पर भंडारे के आयोजन होंगे।   ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर एक बार फिर से राजधानी पर हनुमत भक्ति का रंग चढ़ेगा। हनुमान मंदिरों में भोग, पूजन-हवन, आरती के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा तो वहीं भंडारे में प्रसाद भी बांटा जाएगा। शहर में जगह-जगह सैकड़ों भंडारों का आयोजन होगा जहां सुबह से शाम तक अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान सेतु स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, लेटे हनुमान जी मंदिर, अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर, कैसरबाग के हनुमंत धाम, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर समेत सभी जगह बजरंगबली का विधिवत शृंगार कर सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। हरित भंडारों को लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों को जागरूक करने की तैयारी कर रखी है। मंगलमान अभियान के तहत ऐसे भंडारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जहां प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए और सफाई के लिए डस्टबिन व सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए। इन स्थानों पर लगेंगे भंडारा स्थान- अमीनाबाद दिलदार एवं मार्कण्डेय मार्केटसमय - सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तकप्रसाद- कढ़ी-चावल और हलवास्थान - बर्लिंगटन चौराहा, संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल की मौजूदगी मेंसमय - दोपहर 2 बजे सेप्रसाद - पूड़ी-सब्जी, छोला-चावलस्थान - श्री खाटू श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्गसमय - शाम 5:30 बजेप्रसाद - राजमा-चावलस्थान- कोनेश्वर मंदिरसमय- शाम 6 बजेप्रसाद- पूड़ी-सब्जी, हलवास्थान- पैथसेशन डायग्नोस्टिक, अलीगंजसमय- दोपहर 2 बजेप्रसाद - पूड़ी-सब्जी, आइसक्रीम, बूंदी, पनास्थान - लेटे हुए हनुमान जी मंदिरसमय - दोपहर 2 बजे, शाम 6 बजेप्रसाद - पूड़ी-सब्जी, बूंदी। शाम को लस्सी 

0 likes
0 comments0 shares