*व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात,व्यापारी सुरक्षा पर हुई चर्चा*
*व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात,व्यापारी सुरक्षा पर हुई चर्चा* सुल्तानपुर।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मुलाकात की। जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोठिया और जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को बुके,अंगवस्त्र और राधा-कृष्ण की स्मृति चिह्न भेंट कर नए कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान व्यापारी सुरक्षा और व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से पुलिस एवं प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाता रहा है और आगे भी पूर्ण सहयोग जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से व्यापारियों की सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। एसपी विनीत जायसवाल ने व्यापारी प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार महेंद्र पाल सिंह ने एसपी को सुल्तानपुर दर्पण पत्रिका भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में आकाश जायसवाल, गोपाल सोनी, आशीष तिवारी, अमरचंद साहू, सुनील सिंह, रमेश कसौधन, श्याम सुंदर कसौधन, पूनम अग्रहरि, गीता शर्मा, हरदीप सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।