पत्रकार के बड़े भाई राजेंद्र श्रीवास्तव ‘हाकिम’ के निधन से बेलघाट क्षेत्र

पत्रकार के बड़े भाई राजेंद्र श्रीवास्तव ‘हाकिम’ के निधन से बेलघाट क्षेत्र में शोक की लहर बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट क्षेत्र के ग्राम छितौनी निवासी एवं हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संवाददाता वेद प्रकाश श्रीवास्तव के बड़े भाई श्री राजेंद्र श्रीवास्तव ‘हाकिम’ का मंगलवार, 29 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बेलघाट क्षेत्र एवं ग्राम छितौनी में शोक की लहर दौड़ गई। राजेंद्र श्रीवास्तव ‘हाकिम’ के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अनेक लोगों ने उनके निजी आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।