Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur३७ मिनट पहले

स्टे के बावजूद पेड़ काटने से मना किया तो मनबढों ने मांऔर चाची सहित तीन पर किया जानलेवा हमला पांच मुक

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम गठुआखोर निवासी हरिकेश मौर्य पुत्र अयोध्या मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने बलराम मौर्यपुत्र हीरालाल मौर्य, उत्तम मौर्य पुत्र सुदामा मौर्य, आनन्द मौर्य पुत्र परशुराम मौर्य, अंजू मौर्या पत्नी बलराम मौर्य, प्रिया मौर्या पुत्री बलराम मौर्य निवासी गठुआखोर और अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2),118(1), 115(2), 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गठुआखोर निवासी हरिकेश मौर्य ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 सितंबर को सुबह करीब दस बजे बलराम मौर्य, उत्तम मौर्य, आनन्द मौर्य, अंजू मौर्या, प्रिया मौर्या अपने कुछ अज्ञात लोगों के साथ गाटा संख्या 140,141 पर स्टे के बावजूद उसमें लगे लिप्टस और गूलर के पेड़ काट रहे थे, मैंने मना किया तो उक्त लोगों ने एकराय होकर मुझे हरिकेश मौर्य और मेरी माता सोनमती देवी पत्नी अयोध्या मौर्य और चाची सुमित्रा देवी पत्नी दिग्विजय मौर्य को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा , ईंट पत्थर और धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares