बीए छात्रा दस दिन से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का

बीए छात्रा दस दिन से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप। मदरिया । गोला। क्षेत्र में बीए में पढ़ने वाली एक छात्रा के रात में परिवार के सो जाने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के लापता होने के करीब दस दिन बाद उसकी मां ने आशंका के आधार पर दूसरे गांव के एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए गोला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते सात अगस्त की रात उसकी पुत्री, जो बीए में पढ़ती है, परिवार के सो जाने के बाद घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद दो दिन बाद जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के डंडवापार निवासी सुग्रीव यादव पुत्र राम जैस उसकी पुत्री को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मां ने पुलिस से आशंका जताई है कि उसकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से पुत्री का पता लगाने और उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। गोला पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।