*आईजीएल परिसर में निःशुल्क मेडिकल, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल
*आईजीएल परिसर में निःशुल्क मेडिकल, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन* सहजनवा गोरखपु इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड, गोरखपुर परिसर में स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वाई. सिंह (हेड, संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल) एवं डॉ. आशीष प्रताप मल्ल (सिटी डेंटल हॉस्पिटल) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आईजीएल के प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एजीएम (एचआर एवं एडमिन) श्री दशरथ मिश्रा तथा एसोसिएट मैनेजर (एडमिन) श्री अखिलेश कुमार शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में डॉ. वाई. सिंह ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति आईजीएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज एवं उद्योग दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक बनाते हैं। इस अवसर पर प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम (एचआर एवं एडमिन) श्री दशरथ मिश्रा ने कर्मचारियों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शिविर के दौरान संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण तथा दंत चिकित्सा परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। शिविर के सफल समापन पर डॉ. वाई. सिंह एवं डॉ. आशीष प्रताप मल्ल को उनके विशेष सहयोग एवं योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम (एचआर एवं एडमिन) श्री दशरथ मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। उपरोक्त अवसर पर संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर संदीप त्रिपाठी, सिटी डेंटल हॉसिपिटल से डॉ.मनीष सिंह मय टीम व् आईजीएल से अमित कश्यप, धीरेन्द्र पांडेय, शब्बीर अहमद, सुभाश कश्यप व् अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे। आईजीएल प्रबंधन ने भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।