Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

नगर निकायों के विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।

नगर निकायों के विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।

* नगर निकायों के विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जिलाधिकारी की चेतावनी, सुधार नहीं होने पर रुकेगा वेतन। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश। देवरिया 12 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका एवं नगर निकायों से जुड़े विकास निर्माण कार्यों, नामांतरण, आईजीआरएस एवं टेंडर प्रक्रिया की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि नामांतरण का कार्य अधिशासी अधिकारी नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। साथ ही टेंडर आदि की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करेंगे। ई-निविदा के अंतर्गत टेंडर खोलने से लेकर कार्य समाप्ति की तिथि, भुगतान की स्थिति आदि का भी अनिवार्य रूप से उल्लेख करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं भी ठेकेदारों द्वारा शिथिलता बरती जाए, वहां उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी रुद्रपुर, अधिशासी अधिकारी सलेमपुर, अधिशासी अधिकारी गौरी बाजार एवं अधिशासी अधिकारी भटनी को कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को आगाह किया कि यदि कार्यों में सुधार नहीं लाया गया तो उनके पूरे माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवरिया संजय तिवारी, बरहज निरुपमा राय सहित अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे

1 likes
0 comments0 shares