Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर श्री प्रदीप अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर श्री प्रदीप अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर श्री प्रदीप अग्रवाल ने आज भारत सरकार के माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने माननीय मंत्री को सुपीरियर ग्रुप की भविष्य की विस्तार योजनाओं, अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग, नए निवेश, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रमों, रोजगार सृजन तथा नई एथेनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारत के बायोफ्यूल क्षेत्र को सशक्त बनाने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास में समूह की दीर्घकालिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। माननीय श्री नितिन गडकरी ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ द्वारा औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुपीरियर ग्रुप देश के औद्योगिक विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने समूह को नवाचार, सतत विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपने प्रयास निरंतर जारी रखने के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह जानकारी सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के निदेशक – मानव संसाधन, विधिक एवं कॉर्पोरेट कार्य, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा द्वारा साझा की गई। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का बहुमूल्य समय प्रदान करने, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन समूह को औद्योगिक नवाचार, सतत विकास, रोजगार सृजन तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

0 likes
0 comments0 shares