Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चौपाल में उठा बंद चीनी मिल और डिस्टिलरी का मुद्दा

चौपाल में उठा बंद चीनी मिल और डिस्टिलरी का मुद्दा

चौरीचौरा गोरखपुर।विधानसभा चौरी-चौरा के सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बरईपार एवं देवीपुर में आयोजित चौपाल में बंद सरैया चीनी मिल और सरैया डिस्टिलरी का मुद्दा उठा अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कहा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की कमी और पुराने औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए चीनी मिल और डिस्टलरी का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके बंद होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र में नए उद्योग और रोजगार के साधन विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “परिवर्तन के बिना व्यवस्था नहीं बदलेगी। व्यवस्था में सुधार के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ जनभागीदारी भी आवश्यक है। चौपाल में अक्ष्यवर यादव ग्राम प्रधान , सम्पूर्णा नन्द पाण्डेय, श्याम देव यादव, राजाराम भारती, जगन्नाथ यादव, मणिकांत पांडे, सुंदरजीत सिंह, उदयभान तिवारी, रामाशंकर यादव, परमात्मा यादव, बाबूराम कनौजिया, रामलक्ष्मण कनौजिया, स्वामीनाथ मौर्य, रमाशंकर मौर्य, कन्हैया लाल यादव, गोरखनाथ यादव, लालमन यादव, रामप्रवेश खरवार, पृथ्वीनाथ यादव, श्याम यादव गोलू, शिवनारायण यादव, रामाशंकर यादव, गौरी यादव, रामनिवास भारती, भगवान दास मौर्य, किशोर शर्मा, राम सिंह मौर्य, संतोष मौर्य, धनंजय शर्मा, शशिकांत यादव, इंद्रमणि सिंह, संदीप शुक्ला, महेंद्र कनौजिया, गिरीश चंद्र, लालू पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

0 likes
0 comments1 shares