डाला सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला

डाला सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला डहकूडंडी तेलगुडवा से कोन मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क के गड्ढे में गिर कर घायल हो गया। ईलाज के लिए ले जाते हुए मौत हो गयी।मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कोटा बाजार के तरफ जा रहा एक बाइक सवार कोटा ग्राम पंचायत के टोला डहकूडंडी तेलगुडवा से कोन मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क के गड्ढे में गिर कर गया और घायल हो गया जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शीयो ने इसकी सूचना डायल 112 को दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर की पुलिस ने घायल को अपने गाड़ी में लादकर चोपन अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने घायल बाबी कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र बबल निवासी देवरा पन्नगंज को मृतक घोषित कर दिया गया वहीं सूचना पाकर चोपन पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मृतक के स्वजनों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया दिया।