Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट पहले

*आईजीएल में फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपात तैयारी का प्रदर्शन*

*आईजीएल में फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपात तैयारी का प्रदर्शन*

*आईजीएल में फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, आपात तैयारी का प्रदर्शन* सहजनवा गोरखपुर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में , आईजीएल गीडा इकाई में औद्योगिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक व्यापक फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान यह परिकल्पित किया गया कि एथेनॉल टैंक में आग लग गई है। जैसे ही इमरजेंसी सायरन बजा, आईजीएल की इमरजेंसी रिस्पांस टीम कुछ ही सेकंड में घटनास्थल पर पहुंच गए और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया शुरू की। तत्पश्चात दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को पूर्ण रूप से नियंत्रित करते हुए आग को निष्क्रिय किया। इस मॉक ड्रिल में एच पी सी एल, वरुण बेवरेजेज, अंकुर तथा टोरेंट गैस के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। कार्यक्रम के उपरांत गीडा के फायर ऑफिसर सरोज सिंह ने आईजीएल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा आधुनिकतम अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं आपातकालीन स्थिति में पड़ोसी उद्योगों को सहायता प्रदान करने की तत्परता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी उद्योगों के प्रतिनिधियों से अपील की कि आपात स्थिति में एक-दूसरे का सहयोग करना उद्योगिक सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट मैनेजर फायर एंड सेफ्टी रणधीर सिंह द्वारा किया गया, जबकि आवश्यक व्यवस्थाएं आईजीएल की एडमिन टीम द्वारा सुनिश्चित की गईं। यह मॉक ड्रिल एचआर एवं एडमिन हेड श्री दशरथ मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई और फायर अफसर गीडा सरोज सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मैनेजर फायर एंड सेफ्टी अजीत गुप्ता, एसोसिएट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार शुक्ला, एसोसिएट मैनेजर एचआर श्री अमित कश्यप सहित फायर विभाग के भगवान सिंह एवं आईजीएल के अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे। यह मॉक ड्रिल औद्योगिक सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के अभ्यास हेतु अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई।

0 likes
0 comments0 shares