Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कांपा गांव के अरविंद शुक्ला ने UPPSC

सुलतानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कांपा गांव के अरविंद शुक्ला ने UPPSC कुलसचिव भर्ती में किया टॉप,क्षेत्र में खुशी की लहर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कांपा गांव निवासी अरविंद शुक्ला ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कुलसचिव भर्ती में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुलसचिव के आठ पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी किया है।17 और 18 सितंबर को आयोजित साक्षात्कार के बाद आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए संस्तुत किया।चयन सूची में अरविंद शुक्ला प्रथम स्थान पर हैं।उपलब्धि की खबर मिलते ही कांपा गांव से लेकर बल्दीराय क्षेत्र तक खुशी का माहौल है।सुलतानपुर के जिला संघ चालक डॉ.अवधेश त्रिपाठी समेत रिश्तेदारों,ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने अरविंद शुक्ला को बधाई दी।लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

0 likes
0 comments0 shares