नवंबर में होगा धनुष यज्ञ कार्यक्रम, बेलघाट में रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य में तेजी

नवंबर में होगा धनुष यज्ञ कार्यक्रम, बेलघाट में रामलीला मैदान की बाउंड्री वॉल का निर्माण तेज महाकाल महादेव मंदिर परिसर में श्रीरामलीला आयोजन की तैयारियां तेज, रणवीर शाही चंचल के नेतृत्व में चल रहा कार्य गोरखपुर बांसगांव संदेश बेलघाट/गोरखपुर। बेलघाट स्थित महाकाल महादेव मंदिर एवं श्रीराम दरबार परिसर में हनुमान मंदिर के प्रांगण में बने श्रीरामलीला मैदान की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नवंबर माह में आयोजित होने वाले धनुष यज्ञ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धनुष यज्ञ एवं रामलीला कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मैदान की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य को लेकर रणवीर शाही चंचल के नेतृत्व में तैयारियों को गति दी जा रही है। वहीं, निर्माण कार्य की देखरेख आशीष सिंह द्वारा की जा रही है। आयोजकों का प्रयास है कि नवंबर में होने वाले धनुष यज्ञ कार्यक्रम से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक आयोजन की तैयारियों के बीच मंदिर परिसर में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेलघाट से विशेष रिपोर्ट।