न्यूज़ देवरिया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक

न्यूज़ देवरिया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक करता रहा शारीरिक दुष्कर्म युवती के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की कर रही तलाश देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र में एक युवती ने राज गोड पुत्र नरसिंह गोड नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और इसी भरोसे में करीब डेढ़ वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी कथित रूप से मुकर गया। पीड़िता ने महुआडीह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। युवती का आरोप है कि उसे लगातार शादी का भरोसा देकर धोखे में रखा गया तथा उसके परिवार के परिजन भी शादी से इनकार कर दिए तथा राज गोड द्वारा डेढ़ वर्षो तक उसका शोषण किया गया। पुलिस ने मामले की शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह आरोप पीड़िता द्वारा लगाए गए हैं। आरोपी का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।