Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*प्रा. शि. मित्र संघ का धरना स्थगित, शिक्षा मित्रों की मूल विद्यालय वापसी जल्द उपेन्द्र गुप्ता

*प्रा. शि. मित्र संघ का धरना स्थगित, शिक्षा मित्रों की मूल विद्यालय वापसी जल्द उपेन्द्र गुप्ता

जिला ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी / सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ सुलतानपुर द्वारा मूल विद्यालय वापसी और शिक्षा मित्र स्थानांतरण को लेकर 03 अगस्त 2026 को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुलतानपुर ने सभी विकासखण्डों से एक सप्ताह के अंदर सूची जिला कार्यालय पर मंगवाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारियों की बीएसए सुलतानपुर से वार्ता हुई। वार्ता के दौरान बीएसए ने आश्वासन दिया कि इच्छुक सभी शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय भेजा जाएगा। बीएसए के इस आश्वासन के बाद संघ ने धरना समाप्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ता में बृजेश पाण्डेय, प्रांजली श्रीवास्तव, रामप्रसाद मिश्र, पवन कुमार और राजदेव यादव उपस्थित रहे। संघ का कहना है कि सूची प्राप्त होते ही मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares