प्रयागराज से गुम हुए दो बालक सुल्तानपुर में मिले, परिजनों को सौंपा
प्रयागराज से गुम हुए दो बालक सुल्तानपुर में मिले, परिजनों को सौंपा गया (सुल्तानपुर) दिनांक 19 सितंबर को मानसरोवर एक्सप्रेस से दो नाबालिग बालक सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिले। आरपीएफ ने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को दी। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन ने जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल कल्याण समिति को अवगत कराया। समिति के आदेश पर दोनों बालकों को चाइल्ड हेल्पलाइन में संरक्षित किया गया। पूछताछ में बालकों को परिजनों का मोबाइल नंबर याद नहीं था, लेकिन उन्होंने प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एक जनरल स्टोर का हवाला दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने गूगल से उक्त दुकान का नंबर निकालकर संपर्क किया। दुकानदार के माध्यम से एक बालक के परिजन से बात हुई और फिर दूसरे बालक की बहन का नंबर प्राप्त हुआ। परिजनों ने दोनों बालकों की पहचान की। परिजनों को सुल्तानपुर बुलाया गया। दिनांक 20 सितंबर को जिला प्रोबेशन अधिकारी वी.पी. वर्मा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला व सदस्यगण शिवमूर्ति पांडे, ओमप्रकाश तिवारी, सरिता यादव, ममता त्रिपाठी की उपस्थिति में समिति के आदेश पर दोनों बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक पूजा सिंह, परामर्शदाता रीता मौर्य, सुपरवाइजर चांदनी, दिनेश कुमार मिश्रा, प्रशांत वर्मा सहित केसवर्कर मौजूद रहे।