बार बार नहर टूटने से किसान चिंतित गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा विकास

बार बार नहर टूटने से किसान चिंतित गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा विकास खण्ड से होकर गुजरने वाली में सरयू नहर पिछौरा टिकरी के पास पिछले लगभग पांच दिनों में तीसरी बार टूटने से किसानों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है। वही बृहस्पतिवार को एक बजे तक टूटी नहर को बांधा नहीं जा सका।नहर बांधने के लिए ठेकेदार मजदूर व जेसीबी मशीन के कटान को बांस लगा कर बोरी में मिट्टी भरकर टूटी नहर को रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन करीब सत्रह घण्टे से अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक काबू नही पाया जा सका है। वही विभाग का कोई जिम्मेदार बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक मौके पर नहीं पहुंचा था। जिससे किसानों ने नाराजगी जताई है। किसान पंकज तिवारी, गोविन्द , पप्पू तिवारी, अन्नू तिवारी,विनय मिश्रा, सुरेश यादव ने बताया कि पिछले पांच दिनों में पिछौरा टिकरी के पास तीन बार अलग अलग दो जगहों पर टूटा था बुधवार को पुनः टूट जाने से कई किसानों की धान की फसल डूब गई है।नहर टूटने की जानकारी जब किसान बुधवार शाम खेत की तरफ गये थे तो जानकारी हुई। किसानों ने नहर टूटने की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी।लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे तक विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। बुधवार को शाम को नहर टूटने पर ठेकेदार व मजदूर जेसीबी लेकर टूटी नहर को बाधने में लगे रहे लेकिन दोपहर एक बजे तक नहर बाधने में सफलता नहीं मिल सका था। बृहस्पतिवार को पिछौरा टिकरी टूटी नहर के बारे में किसान नेता दिलीप किसान ने आरोप लगाया कि विभाग कि लापरवाही का खामियाजा आज किसानो भुगतना पड़ रहा हैं। अगर समय रहते नहर की मरम्मत कार्य हुआ होता तो आज यह नौबत नहीं आती पिछले शनिवार से नहर आज तीसरी बार टूटी। जबकि बार बार उसी जगह नहर टूट रहा है और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। बार बार नहर टूटने से किसानों की फसल हमेशा डूब जाने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। दिलीप किसान ने बताया कि नहर की मजबूती के लिए बाऊपार पुलिया से पिछौरा तक पक्का बनने का अधूरा कार्य किया गया था और बीच में जो गैप था उसमें मिट्टी नहीं भराई होने से नहर उसी जगह टूट रही है सबसे बड़ी विडम्बना है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बज रहे हैं कोई विभाग का जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है।किसानो ने बताया कि नहर की साफ सफाई भी विभाग द्वारा नहीं कराया गया है जो इस समय कुछ जगहों पर जेसीबी मशीन द्वारा कराया जा रहा है नहर की साफ सफाई को पहले ही करवाया जाना चाहिए था। लोगों ने बताया कि सरयू नहर का पानी पिछौरा टिकरी से आगे ईट भट्ठे के पास जो पाइप पड़ा है उससे नहर का पानी पास नहीं हो पा रहा था जिससे नहर पीछे ही ओवर फ्लो हो जा रहा था इसलिए विभाग द्वारा जेसीबी मशीन से खन कर तीन व चार पाईप लगाया जा रहा है जिससे पानी ठीक ढंग से पास हो सके।इस सन्दर्भ में अवर अभियंता करमवीर कुमार ने बताया कि टूटी नहर को बाधने के लिए मजदूर लगे हुए जो तेजी से कार्य कर रहे हैं,जल्द ही नहर को बांध दिया जायेगा।