Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

उपेन्द्र मणि त्रिपाठी बने यूपी.एफ.ए.एम.एस.ए. के प्रदेश अध्यक्ष

उपेन्द्र मणि त्रिपाठी बने यूपी.एफ.ए.एम.एस.ए. के प्रदेश अध्यक्ष

....बांसगांव के लाल ने यूपी में बढ़ाया गोरखपुर का मान..... बांसगांव। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के लखनऊ में सम्पन्न हुए चुनाव में उपनगर बांसगांव के निवासी उपेन्द्र मणि त्रिपाठी के अध्यक्ष चुने जाने से लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है, और उन्हे बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मालुम हो कि नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड न0 दो बड़ावन निवासी स्व0 डा. रामधार त्रिपाठी तथा स्व0 सुमित्रा त्रिपाठी के पुत्र उपेन्द्र मणि त्रिपाठी गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वह पिछले दो कार्यकाल से एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। इस वर्ष के चुनाव में उन्हे अध्यक्ष चुने जाने से न केवल बांसगांव क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ गया है, बल्कि मुख्यमंत्री के जिले का भी मान ऊंचा हो गया है। लखनऊ में सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश फेडरशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष उपेन्द्र मणि त्रिपाठी को अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही प्रतीक गुप्ता महामंत्री, संजीव गुप्ता वित्त मंत्री, मनोज सिंह, कमलेश व प्रमोद मिश्रा संयुक्त मंत्री तथा राजशेखर तिवारी मनीष जैसवाल बाल किशन, अनंत मोहन, मो0 समीम, बृजेश पांडे, सुबोध त्रिपाठी को उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावां 18 मंडलों के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जनपदों के पदाधिकारी भी चुने गए हैं। उपेन्द्र मणि को अध्यक्ष चुने जाने पर नगर पंचायत बांसगांव की अध्यक्ष प्रीती सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह (बबलू बाबू), भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, बार के पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह श्रीनेत एडवोकेट, बार के मंत्री विनय सिंह एडवोकेट, प्रशांत सिंह एडवोकेट, सचिन्द्र शाही एडवोकेट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हे बधाई दी है।

1 likes
0 comments0 shares