बालीबाल खेलने के विवाद में युवक पर राड और हंसियासे हमला ,,छ के खिलाफ केस दर्ज,
हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव। संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली टोला लरबरी निवासी चन्दन पुत्र राम अशीष की तहरीर पर पुलिस ने शिवम, रोशन उर्फ अश्वनी, दयानंद, अनुपम, सत्यम,शुद्धीनाथ निवासी रामपुर गरथौली टोला लरबरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(3), 115(2),351(3),324(2) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली टोला लरबरी निवासी चन्दन पुत्र राम अशीष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 फरवरी को शाम साढ़े पांच के करीब बालीबाल खेलने में हुए विवाद को लेकर चनियवा ताल लरबरी के पास शिवम, रोशन उर्फ अश्वनी, दयानंद, अनुपम, सत्यम, शुद्धि राम निवासी लरबरी ने गोलबंद हो कर लाठी डंडा, सरिया और हंसिया से हमला कर दिए जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया,और मेरा मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि चन्दन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।