Sonbhadra८ मिनट पहले
रामलीला मैदान के पास खड़ी ट्रक से 108 एंबुलेंस की टक्कर, कंपाउंडर घायल

रामलीला मैदान के पास खड़ी ट्रक से 108 एंबुलेंस की टक्कर, कंपाउंडर घायल डाला/सोनभद्र। रामलीला मैदान के पास खड़ी एक ट्रक से म्योरपुर से लोढ़ी अस्पताल जा रही 108 एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में तैनात कंपाउंडर सुखबीर सिंह घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को दूसरी 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचपी चोपन उपचार के लिए भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। प्रशासन के अनुसार, कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है।
0 likes
0 comments0 shares