Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी रणविजय यादव साइबर ठगी का

सुलतानपुर पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी रणविजय यादव साइबर ठगी का शिकार हो गए।साइबर अपराधियों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के वेतन खाते को निशाना बनाते हुए यूपीआई के माध्यम से तीन अलग-अलग दिनों में कुल तीन लाख रुपये निकाल लिए। 19,20 और 21 अप्रैल को एक-एक लाख रुपये खाते से पार कर दिए गए।घटना की जानकारी होने पर मुख्य आरक्षी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।मामले की जांच में साइबर पुलिस बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन का ब्योरा खंगाल रही है।

0 likes
0 comments0 shares