Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर। जिले भर के पंचायत सहायकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों

सुल्तानपुर। जिले भर के पंचायत सहायकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों पंचायत सहायकों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा और नियमितीकरण समेत कई मांगों पर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायकों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों तक की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें मात्र ₹6 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि कई बार महीनों तक मानदेय का भुगतान भी नहीं होता, जिससे आर्थिक संकट गहरा जाता है।प्रदर्शन में शामिल पंचायत सहायकों ने नियमितीकरण,मानदेय वृद्धि,कार्यों की स्पष्ट नियमावली और भुगतान के लिए पारदर्शी पोर्टल व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। महिला पंचायत सहायकों ने अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुविधाएं और रियायतें न मिलने का मुद्दा भी उठाया।पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि 15 जून तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया,तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares