Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur८ मिनट पहले

नगर पंचायत उनवल संग्रामपुर में बारात घर का निर्माण देखने पहुंचे विधायक।

नगर पंचायत उनवल संग्रामपुर में बारात घर का निर्माण देखने पहुंचे विधायक।

नगर पंचायत उनवल संग्रामपुर में बारात घर का निर्माण देखने पहुंचे विधायक। प्रदीप शुक्ला निरीक्षण में 2.96 करोड़ के प्रोजेक्ट में गुणवत्ता पर उठे सवाल अधिकारियों को जांच के आदेश। सहजनवा उनवल/गोरखपुर खजनी क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल में बना रहे 2.96 करोड रुपए के बारात घर के निर्माण में गंभीर अनियमताओं का खुलासा हुआ है सहजनवा विधानसभा के विधायक प्रदीप शुक्ला ने आम जनमानस की शिकायतों के बाद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया ।जिसमें निर्माण की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं ।यह बारात घर करीब 2.96 करोड रुपए की लागत से कार्यवाही संस्था सीएनडीएस द्वारा बनाया जा रहा है ।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है दीवारों की मजबूती उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता फिनिशिंग कर बेहद कमजोर अस्तर पर मिला जिससे भविष्य में भवन की स्थिरता पर खतरा संभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटिया निर्माण कार्य में उनकी शिकायतें अधिकारियों से करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता रहा विधायक प्रदीप शुक्ला ने निरीक्षण के बाद स्पष्ट किया कि निर्माण कर में बड़ी लापरवाही बढ़ती जा रही है और यह पूरी तरह से निर्धारित मानकों के विपरीत है ।उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता के पैसे से बनने वाले सार्वजनिक भवनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उन्होंने कार्यवाही संस्था को जवाब दे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही इस पूरे मामले में सामने आने के बाद स्थानिक प्रशासन कार्रवाई संस्था पर दबाव बढगया है अब देखना है की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है क्या उनवल की जनता को एक मजबूत और गुणवत्तापूर्ण बारात घर मिल पाता है विधायक प्रदीप शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए निर्माण कार्य की पूरी तकनीकी जांच कराई जाए उन्होंने अभी कहा कि जहां भी कमी मिले उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कार्य रोक कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

0 likes
0 comments0 shares